चम्पावत: जिले के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में सीबीएसई परीक्षा परिणाम रहा बेहतर: मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट
चंपावत जिले के आठ विद्यालय वर्ष 2023 से CBSE से संबद्ध हैं। तबसे इन स्कूलों का परीक्षा परिणाम लगातार बेहतर हो रहा है। चंपावत जिले के 6 (चंपावत, पुलहिंडोला, बाराकोट, चौमेल, पाटी और चौड़ामेहता) GIC और दो (टनकपुर और लोहाघाट) GGIC को अटल उत्कृष्ट स्कूलों में शामिल किया गया था। 2022 तक इन स्कूलों की परीक्षा उत्तराखंड बोर्ड लेता था। पहली बार इन स्कूलों ने सीबीएसई