फर्रुखाबाद: आवास विकास तिराहा से नेकपुर पुल तक लगा भीषण जाम, राहगीर व स्कूली बच्चे परेशान नजर आए
कादरीगेट क्षेत्र में आवास विकास तिराहा से फतेहगढ़ फर्रुखाबाद मुख्यमार्ग पर नेकपुर पुल तक लगभग 2 किलोमीटर तक लंबा भीषण जाम लग रहा।जाम की झाम में फंसे रहागीर व स्कूली बच्चे परेशान नजर आए।सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी सतेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने जाम को खुलवाया। जिससे राहगीर व स्कूली बच्चों को परेशानी न हो। सुचारू रूप से यातायात चालू करवा दिया गया।