कुलपहाड़: महोबकंठ क्षेत्र के ब्यारजो गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
ब्यारजो निवासी उर्मिला पत्नी मंगल अहिरवार (23 वर्ष) ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। मृतका के देवर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि उर्मिला ने अज्ञात कारणों से यह कदम उठाया। घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी लाया जहां मृत घोषित कर दिया।