भीकनगांव: कसरावद में तेज DJ पर रोक की मांगः सर्व समाज ने SDM को ज्ञापन दिया, कहा- नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई हो
कसरावद में आयोजनों के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर रोक की मांग उठी है। सर्व समाज के लोगों ने बुधवार दोपहर एसडीएम अनिल जैन से मुलाकात की। सभी ने ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने और नियमों का पालन कराने की मांग की। प्रतिनिधियों ने कहा कि तेज आवाज से बुजुर्गों, बच्चों, विद्यार्थियों और आम लोगों को परेशानी होती है।