सिराथू: सिराथू इलाके के कई स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे मुख्य चिकित्साधिकारी ने अरोग्य मेले का निरीक्षण किया, गंदगी पर भड़के
जनपद के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रत्येक रविवार को आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया जाता है जिसमें डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों के चेक अप और इलाज किया जाता है। रविवार दोपहर कौशांबी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सिराथू इलाके के कई स्वास्थ्य केन्द्रों पर जाकर निरीक्षण किया है।दवाइयां रजिस्टर अन्य सुविधाओं की जांच के बाद गंदगी देखकर जिम्मेदारों पर भड़क गए थे।