कुढ़नी: प्रखण्ड-सह-अंचल कार्यालय, कुढ़नी का औचक निरीक्षण
कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत जिलाधिकारी कुमार गौरव मंगलवार करीब 1:00 बजे प्रखण्ड-सह-अंचल कार्यालय, कुढ़नी का औचक निरीक्षण किये. अधिकारियों को जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ आधिकारिक दायित्वों का निर्वहन करने का निदेश दिया गया. जिलाधिकारी ने प्रखण्ड-सह-अंचल कार्यालय में आए आम जनता से भी मिलकर उनका फीडबैक लिया.