अग्रवाल पब्लिक स्कूल में जनकल्याण संस्था द्वारा श्री रामचरितमानस चौपाई एवं श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता - चौपाई गायन में नव्या, कनिष्का, माही, मुस्कान और आदृति तथा श्लोक उच्चारण में आराध्या प्रथम।
A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ जन कल्याण संस्था द्वारा श्री रामचरितमानस चौपाई एवं श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता की निरंतरता में आज अग्रवाल पब्लिक स्कूल सेक्टर 3 में विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन फाउंडर प्रेसिडेंट एस सी गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। संस्था के फाउंडर प्रधान एस सी गुप्ता, रविन्द्र कुमार मनचंदा, लक्ष्मण शर्मा एवं जे पी शर्मा की उपस्थिति में इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल छत्तीस विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। यह बहुत ही उल्लेखनीय है कि एस सी गुप्ता जी पिछले चौतीस वर्षों से श्री रामचरितमानस चौपाई एवं श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता का फरीदाबाद एवं पलवल के विद्यालयों में आयोजन करवा रहे हैं। इस वर्ष की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ स्कॉलर्स प्राइड विद्यालय से प्रारंभ और फिर डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल सैक्टर 28, मॉडर्न दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल, डी पी एस नहर पार आदि स्कूल्स में किया गया था उसी कड़ी में आज अग्रवाल पब्लिक स्कूल सैक्टर 3 फरीदाबाद जिस में श्रीरामचरितमानस चौपाई गायन में तीस विद्यार्थियों तथा श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक उच्चारण में छः विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की है। रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि श्रीरामचरितमानस चौपाई गायन में विद्यालय के छात्र छात्राएं ने बाल कांड, अयोध्या कांड, सुंदर कांड सहित सभी कांडों से सुंदर गायन द्वारा सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक उच्चारण में भी सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने अद्भुत प्रस्तुति दी।
श्रीरामचरितमानंद चौपाई गायन में नव्या, कनिष्का, माही, मुस्कान और आदृति को ग्रुप द्वितीय, ग्रुप तृतीय एवं ग्रुप चतुर्थ में प्रथम घोषित किया गया। श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक उच्चारण में आराध्या को प्रथम घोषित किया गया।प्रथम स्थान पर रहे सभी विजेता विद्यार्थियों को जोनल प्रतियोगिता में प्रतिभागिता का अवसर प्राप्त होगा। जोनल विजेताओं को जिला स्तरीय फाइनल प्रतियोगिता में प्रतिभागिता का सुअवसर प्राप्त होगा। विद्यालय में द्वितीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को विद्यालय में ही जनकल्याण संस्था द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के माध्यम से जन कल्याण संस्था विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष रूप से हिन्दू एवं सनातन संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्रदान कर रही है। युवा पीढ़ी को सनातन ग्रंथों के विषय में ज्ञान उपार्जन, पढ़ने एवं समझने का भी अवसर मिल रहा हैं। मनचंदा ने कहा कि श्री एस सी गुप्ता लंबे समय से निरंतर प्रयासरत हैं कि युवा पीढ़ी एवं हम सभी श्रीरामचरितमानस में मर्यादापुरुषोतम भगवान श्री राम द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चले एवं श्री मद्भागवतगीता में योगीराज भगवान श्री कृष्ण द्वारा बताए गए कर्म पर विश्वास करने के सिद्धांत पर निरंतर अग्रसर रहे। जनकल्याण संस्था के फाउंडर प्रेसिडेंट एस सी गुप्ता एवं उन की समस्त टीम ने विद्यालय एवं विद्यालय प्रिंसिपल रचना भल्ला तथा कॉर्डिनेटर सीमा श्रीवास्तव का
आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन का विद्यालय जन कल्याण संस्था द्वारा आयोजित किए जाने वाले इस प्रकार से भारतीय संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम के आयोजन के लिए सदैव तत्पर रहता हैं यहां के विद्यार्थी और अध्यापक भी अच्छे से सभी की तैयारी करवाते हैं। जनकल्याण संस्था ने विद्यालय परिवार, स्टाफ, अध्यापकों, छात्र, छात्राओं एवं सभी का अत्यंत सुंदर आयोजन के लिए बहुत ही प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।