हरियाणा एक्टर अंकित बालियान की उत्तरप्रदेश शामली में ह*त्या। पढ़ें पूरी खबर:- 👇
हरियाणवी एक्टर अंकित बालियान की हत्या, 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' गाने से हुए थे मशहूर।
यूपी के शामली में यूट्यूबर और हरियाणवी एक्टर अंकित बालियान की जिम से निकलते ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस अब CCTV फुटेज के जरिए हमलावरों की तलाश कर रही है।
उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां यूट्यूबर और हरियाणवी एक्टर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शामली कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। अंकित बालियान शाम के वक्त जिम गए थे और वहां से बाहर निकलकर जैसे ही आए, बदमाशों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ गोलियां चलने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े।
#हरियाणावीअभिनेता #अंकितबालियान #उत्तरप्रदेश #शामली #जिम
Haryanaviactor AnkitBalyan Uttarpradesh Shamli Gym
खबर जड़ से KHABAR JAD SE