बीकानेर: ग्रामीण सेवा शिविर-2026: सोमवार को बीकानेर जिले की 17 ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे शिविर
ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत सोमवार, 29 जून को बीकानेर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि बीकानेर की कल्याणसर अगुणा और किलचू देवड़ान, लूणकरणसर की मोख