पटियाली: पटियाली सीएचसी में मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस, स्वास्थ्य कर्मियों ने तंबाकू से दूर रहने की ली शपथ
पटियाली CHC में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम में CHC प्रभारी डॉ. शिवाश्री तिवारी की अध्यक्षता में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने तंबाकू से दूर रहने का संकल्प लिया। दंत चिकित्सक डॉ. पल्लवी दास ने सभी को तंबाकू सेवन न करने की शपथ दिलाई और इसके दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए तंबाकू त्यागने की सलाह दी।