क्षतिग्रस्त मेह पुल का DM ने किया निरीक्षण, आवागमन बहाल करने के 3 विकल्पों पर मंथन।
औरंगाबाद, 10 सितंबर 2026।
24 24 NewsLive
औरंगाबाद जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने आज बारुण-नवीनगर पथ के 11वें किलोमीटर में ग्राम मेह के समीप सोन उच्चस्तरीय नहर पर स्थित क्षतिग्रस्त मेह उच्चस्तरीय पुल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान DM ने पुल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और आवागमन को सुरक्षित व सुचारू रूप से बहाल करने के लिए तीन विकल्पों पर विचार किया।
*1. जीर्णोद्धार एवं स्ट्रेंथनिंग:* सबसे पहले देखा गया कि क्या पुल का तकनीकी रूप से जीर्णोद्धार और क्वालिटी स्ट्रेंथनिंग कर इसे फिर से चालू किया जा सकता है।
*2. समानांतर बेली ब्रिज:* दूसरे विकल्प के रूप में क्षतिग्रस्त पुल के समानांतर एक बेली ब्रिज के निर्माण की संभावना पर चर्चा हुई।
*3. बाईपास मार्ग का उपयोग:* तीसरे विकल्प के रूप में निर्माणाधीन 7 किलोमीटर लंबे बाईपास मार्ग के उपयोग पर विचार किया गया, जो नहर के दाहिनी ओर से NH-19 से जुड़ता है।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी विकल्पों का तकनीकी और व्यावहारिक आकलन कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह,सदर अनुमंडल पदाधिकारी गौरव सिंह, पथ निर्माण विभाग (RCD) के अधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।