आरोन: जिले में समर्थन मूल्य पर चना, मसूर उपार्जन के लिए प्रशासन ने 14 केंद्र निर्धारित किए, खरीदी 30 मार्च से 28 मई तक
Aron, Guna | Mar 29, 2026 गुना जिले में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में प्रशासन में चना मसूर के समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए जिला उपार्जन समिति की अनुशंसा पर 14 उपार्जन केंद्र निर्धारित किए है। 29 मार्च को जारी आदेश में जिला कृषि अधिकारी संजीव शर्मा ने बताया, किसान भाई 30 मार्च से 28 मई तक चना ₹5875 और मसूर ₹7000 प्रति कुंटल दर से स्लॉट बुक कर विक्रय कर सकते है।