पटना ग्रामीण: पटना: विधायक हरीभूषण ठाकुर बचौल का विवादित बयान, होली पर मुस्लिमों को घर में रहने को कहा
भाजपा विधायक हरीभूषण ठाकुर बचौल ने बिहार विधानसभा परिसर में विवादित बयान दे दिया है। सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे हरी भूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि होली के दिन मुस्लिम बंधु घर से बाहर न निकले और अगर घर से बाहर निकले तो बड़ा दिल लेकर बाहर निकले कि अगर कोई रंग भी लगा दे तो कोई बात नहीं।