पटना ग्रामीण: पटना में तेज प्रताप यादव ने कहा- 'हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई हम सब हैं भाई-भाई, किसी के बोलने से कुछ नहीं होता'
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे भाजपा विधायक हरीभूषण ठाकुर बचौल पर गुस्से में नजर आए। दरअसल हरीभूषण ठाकुर बचौल ने कहा था कि होली के दिन मुस्लिम भाई घर से बाहर न निकले इसे लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि हिंदू मुस्लिम सिख इसाई हम सब है भाई भाई और किसी के बोलने से कुछ नहीं होता