पटना ग्रामीण: बिहार राज्य स्काउट गाइड परिसर में हत्या, पुलिस ने की पुष्टि, मौके से खोखा बरामद
बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के बिहार राज्य स्काउड गाइड परिसर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हुई हत्या मामले की पुष्टि सोमवार सुबह 11:45 बजे SDPO-1 लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने की है।मामले की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह 10 बजे की है।वहीं घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है और FSL टीम के सहयोग से साक्ष्य का संकलन किया जा रहा है