पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव का भाजपा विधायक पर हमला, पूछा- कौन है यह बचौल
बिहार विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।मौके पर तेजस्वी यादव भाजपा विधायक हरीभूषण ठाकुर बचौल पर भड़क उठे। दरअसल हरीभूषण ठाकुर बचौल ने कहा है कि मुसलमान भाई होली के दिन घर से बाहर न निकले। इसे लेकर तेजस्वी यादव खूब गुस्से में नजर आए और उन्होंने यह भी पूछ डाला कि कौन है ये बचौल।