शाजापुर: थाना लालाघाटी के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर शाजापुर SP ने ₹5-5 हजार का इनाम घोषित किया
जिला पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने शाजापुर के थाना लालाघाटी में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 260/24 में फरार आरोपीगण रामेश्वर पिता लाखन सिंह गुर्जर तथा माखन पिता भैरू नट निवासीगण टाण्डा की गिरफ्तारी के लिए 5-5 हजार रूपये का नगद ईनाम घोषित किया है। सूचना देने वाले का नाम चाहने पर सर्वथा गोपनीय रखा जायेगा