शाजापुर: शाजापुर भेरू डूंगरी पर अवैध कट पॉइंट हटाया गया, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक रहे मौजूद
बुधवार को शाम 4: बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत जिला शाजापुर की उपस्थिति में यातायात पुलिस शाजापुर द्वारा ब्लैक स्पॉट स्थल – भेरू डूंगरी चौराहा पर बने अवैध कट पॉइंट को आमजन की सुरक्षा हेतु जेसीबी की सहायता से हटाया गया । इस दौरान यातायात थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला, सूबेदार रविशंकर वर्मा, सूबेदार सौरभ चौहान, उपस्थित रहे।