शाजापुर: जिला अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र का विस्तार, 78 अतिरिक्त बिस्तरों के लिए निर्माण कार्य जारी
शाजापुर जिला अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र को और बेहतर बनाने के लिए इसका विस्तार किया जा रहा है हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा 20 करोड़ की लागत से 100 बेड के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया था। लेकिन अब बेड की बढ़ती मांग को देखते हुए 78 अतिरिक्त बेड के लिए 7 करोड़ से अधिक की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।