खेरागढ़: नगला गढ़वा में जलभराव की समस्या के समाधान को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे
खेरागढ़ के गांव नगला गढ़वा में जलभराव की समस्या के समाधान को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार ने जिला महासचिव पीसी दुबे के साथ गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जलभराव से निजात दिलाने को लेकर संबंधित अधिकारियों से समाधान कराने की बात कही।