पातेपुर: पातेपुर पुलिस ने चलाया स्पेशल ड्राइव, 19 वाहन चालकों से वसूला ₹45 हजार जुर्माना
पातेपुर थाना की पुलिस ने बाजीतपुर पुलिया समेत विभिन्न स्थानों पर स्पेशल ड्राइव चलाया। इस दौरान पुलिस ने ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वाले 19 वाहन चालकों का चालान काटकर 45 हजार रुपए जुर्माना बदल किया। शनिवार की शाम 7 बजे के करीब पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण व शराब तस्करी रोकने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।