घाटमपुर: नौरंगा स्थित इंटर कॉलेज में जादू दिखाने के बहाने कक्षा तीन की छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले शिक्षक गिरफ्तार
घाटमपुर के नौरंगा स्थित एक इंटर कॉलेज में शिक्षक ने जादू दिखाने के बहाने कक्षा तीन की छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने शनिवार शाम 7:00 बजे बताया छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। प्रकरण की जांच के बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।