घाटमपुर: घाटमपुर में अधिकारियों की आपसी खींचतान से 6 साल से लटकी आसरा आवास योजना,सीडीओ करेंगी जांच,डीएम ने दी जानकारी
घाटमपुर स्थित आसरा आवास योजना पिछले 6 साल से अधिकारियों की आपसी खींचतान से लटकी हुई है।डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार दोपहर 12:30 बजे बताया 35 करोड़ लागत लगने के बाद महज डेढ़ करोड़ रुपए की वजह से योजना लटकी हुई है।सीडीओ को जांच सौंप दी गई है और जल्द ही लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलेगा।