मुरारी लाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सोलन में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया
सोलन। मुरारी लाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आज शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओ ने अपने शिक्षकों को उपहार, ग्रीटिंग कार्ड और गुलदस्ते भेंट कर उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।
इस विशेष अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता ने संस्थान के सभी शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक ही हमारे जीवन के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं और वही हमारी जिंदगी को सही दिशा देते हैं। इस कार्यक्रम में कॉलेज के निदेशक अंकित गुप्ता, निमित्त गुप्ता समेत संस्थान का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Solan, Solan | Sep 5, 2026