सोलन में शहरी कांग्रेस द्वारा शहर में घटी दो घटनाओं को लेकर एसपी सोलन साईं दत्तात्रेय वार्मा से मुलाकात की। शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष पुनीत शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं ने उनसे मुलाकात की और क्षेत्र में गश्त और ज्यादा सुदृढ़ करने की मांग रखी। दोबारा इस प्रकार की घटना शहर में न घटे इसको लेकर भी कांग्रेस के नेताओं ने एसपी के साथ बातचीत की। शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष पुनीता शर्मा ने बताया कि सोलन शहर में दो खूनी संघर्ष की घटनाओं को देखते हुए शहर में गश्त और बढ़ाने को लेकर बातचीत की गई उन्होंने कहा शहर का माहौल किसी भी कीमत में ना बिगड़े इसको लेकर सरकार की तरफ से भी उचित दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जतीन साहनी, पूर्व पार्षद विजय सिंह ठाकुर, शहरी कांग्रेस के महासचिव नवीन वर्मा, विजय पुरी युवा नेता सक्षम शर्मा मौजूद रहे।
Solan, Solan | Sep 5, 2026