जमुई: सदर अस्पताल के बाहर अवैध पार्किंग के मामले में जिला प्रशासन ने 5 प्राइवेट एम्बुलेंस को किया ज़ब्त, वसूला जाएगा जुर्माना
Jamui, Jamui | May 2, 2026 सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के बाहर सड़क किनारे खड़ी प्राइवेट एम्बुलेंस के खिलाफ शनिवार की सुबह 10:00बजे जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान सूचना पर वरीय उप समाहर्ता सह स्वास्थ्य विभाग के नोडल पदाधिकारी सावन कुमार द्वारा 05प्राइवेट एंबुलेंस को जब्त किया गया है और परिवहन विभाग की टीम को जांच कर जुर्माना वसूलने की जिम्मेदारी दी गई है।