सुजानगढ़: सुजानगढ़ में 78 वर्षीय वृद्धा की ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पीएनबी बैंक के सफाईकर्मी को किया गिरफ्तार
07 सितंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा के पास वृद्धा पुखराज उर्फ सुधा (78) पत्नी रणजीत सिंह की गला काटकर हत्या व लूट के ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में पीएनबी बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दीपक पुत्र राजकुमार वाल्मीकि (33) निवासी इंदिरा कॉलोनी, चूरू को गिरफ्तार किया है। पीएनबी शाखा मृतका के घर के परिसर में ही किराए पर चल रही है।