हरिद्वार: लालपुल के पास नहर पटरी से ज्वालापुर पुलिस ने 29.15 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पुलिस ने 29.15 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया है। आरोपी सोनू रुड़की के गंगनहर में रविदास मंदिर के पास का रहने वाला है। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।