हरिद्वार: मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में बुधवार को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रौशनाबाद जिला मुख्यालय से रवाना
मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में बुधवार को मतदान होना है, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सटी मंगलौर विधानसभा सीट काफी संवेदनशील है लिहाजा जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मतदान केंद्रों पर पंपिंग सेट और शेड लगाए गए हैं। मंगलवार को पोलिंग पार्टियां रौशनाबाद जिला मुख्यालय से रवाना हुईं। सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।