हरिद्वार: लालढांग के गैंडीखत्ता गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे ग्रामीण, प्रशासन पर लगाया उपेक्षा का आरोप
लालढांग के गैंडीखत्ता गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या को लेकर सांकेतिक धरना दिया और प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की। कांग्रेस नेता गुरजीत लहरी ने कहा कि इस बार एक दिन की बारिश में लालढांग क्षेत्र में भयंकर जलभराव हो गया था। पिछले तीन सालों से यहां समस्या बरकरार है। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी।