अमानगंज: पन्ना टाइगर रिजर्व की अपील: पहाड़ी जलप्रपातों में सेल्फी से बचें, जान जोखिम में न डालें।
पन्ना टाइगर रिजर्व की क्षेत्र संचालक अंजना सुचिता तिर्की ने बरसात के दौरान पहाड़ी जलप्रपातों और झरनों के पास सेल्फी लेने और उछल-कूद करने वाले लोगों से अपनी जान जोखिम में न डालने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में इन स्थानों पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है और हर साल कई लोगों की जान चली जाती है।