अमानगंज: कलेक्टर पंन्ना एवं पुलिस अधीक्षक ने रथ यात्रा की तैयारी व व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कलेक्टर सुरेश कुमार ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सांई कृष्ण एस थोटा के साथ 07 जुलाई को शुरू होने वाली ऐतिहासिक रथ यात्रा की तैयारी व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जगदीश स्वामी मंदिर पहुंचकर रथ यात्रा के संबंध में की जा रही तैयारियों की रूपरेखा और रथ यात्रा के मद्देनजर अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में मंदिर समिति के सदस्यों से जानकारी ली