अमानगंज: बारिश के दौरान पेड़ गिरने से पन्ना टाइगर रिजर्व में फंसी यात्री बस।
पन्ना टाइगर रिजर्व के घने जंगलों के बीच एक यात्री बस बारिश के दौरान सड़क में गिरा पेड़ हटाते समय डेढ़ घंटे तक फंसी रही। यह घटना पन्ना से बराछ रोड पर हुई, जब नारायण बस सर्विस की यात्री बस (क्रमांक एमपी 35 पी 0181) साइड से निकलने की कोशिश में फंस गई।