घाघरा: घाघरा नेतरहाट रोड पर वेस्कोट पब्लिक स्कूल के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत
Ghaghra, Gumla | Oct 23, 2025 घागरा प्रखंड मुख्यालय नेतरहाट रोड पेट्रोल पंप के समीप मोटरसाइकिल सड़क दुर्घटना में हाड़ुप पेरवापाट बिशुनपुर निवासी विनोद उरांव 48 वर्षीय की मौत हो गई। वहीं सड़क किनारे अचेत अवस्था में गिरे व्यक्ति को ग्रामीण टेंपो में लोड कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया।जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।