घाघरा प्रखंड मुख्यालय निवासी नाबालिक बच्ची अनुप्रीति कुमारी को जहरीले सांप ने पैर में काट लिया। जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। आनन फानन में परिजन उसके पैर को रबर से बांध कर उसे सीएचसी घाघरा के गए।जहां चिकित्सक उसे सीधे गुमला रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है। घटना के बाबत परिजनों के अनुसार अनुप्रिती शाम में खेत में घास काटने गई थी।