घाघरा: बदरी खेल मैदान में स्वर्गीय कार्तिक उरांव स्मृति जतरा का आयोजन, झारखंड के मंत्री हुए शामिल
Ghaghra, Gumla | Oct 23, 2025 घागरा प्रखंड के बदरी खेल मैदान में स्वर्गीय कार्तिक उरांव स्मृति जतरा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के एसटी एससी ओबीसी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा शामिल हुए। सर्वप्रथम स्वर्गीय कार्तिक उरांव के मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण मंत्री चमरा लिंडा द्वारा किया गया। इसके बाद जतरा की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया।