घाघरा: बाईफ द्वारा कुगांव गांव में 60 किसानों के बीच कटिंग हाइब्रिड नेपियर घास का वितरण
Ghaghra, Gumla | Oct 24, 2025 ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घाघरा प्रखंड के कुगाव गांव में अपना पानी अपना विकास" परियोजना के तहत 60 किसानों के बीच कटिंग हाईब्रिड नेपियर घास कटिंग का वितरण मुखिया गीता उरांव के नेतृत्व में किया गया। यह पहल बाइफ - झारखंड संस्था द्वारा आदित्य बिरला कैपिटल फाउंडेशन के सहयोग से संचालित की जा रही है।