घाघरा: गुमला: उपायुक्त के निर्देश पर घाघरा ब्लॉक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन
Ghaghra, Gumla | Oct 24, 2025 गुमला उपायुक्त के निर्देशानुसार घाघरा ब्लॉक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीडीओ दिनेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है, इससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।” शिविर में ब्लॉक कर्मियों सहित स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया।