कैंपियरगंज: कैंपियरगंज के पीपीगंज तहसील के पीड़ित दंपति ने DM से मिलकर लगाई गुहार, भू माफिया कर रहे हैं जमीन पर कब्जा
कैंपियरगंज के पीपीगंज तहसील के रहने वाले पीड़ित दंपति ने जिलाधिकारी से मिलकर, आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है, व कहा कि गांव में 20 डिसमिल जमीन जिसकी आराजी संख्या 391 ट है बैनामा लिया है, ये जमीन सोनौली मार्ग को जोड़ती है इसी नाते, स्थानीय भू माफिया डिस्को तिवारी व बबलू सिंह उर्फ रमाशंकर व उनके भाई उनाशंकर उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे है।