कैंपियरगंज: घघवा चौराहे पर मकान में आग लगने से 3 गाय झुलसी व ट्रैक्टर हुआ क्षतिग्रस्त, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत घघवा चौराहे पर हरेंद्र प्रताप सिंह के मकान में आग लग गई, जिसमें तीन गाय झुलस गई और ट्रैक्टर का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अज्ञात उपद्रवियों के द्वारा आग लगाई गई है, फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।