डुमरा: ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक की मांग, सीतामढ़ी में केमिस्टों की हड़ताल
सीतामढ़ी में ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर जिलेभर की दवा दुकानें बंद रहीं। हड़ताल के दौरान दवा व्यवसायियों ने ऑनलाइन दवा कंपनियों के खिलाफ विरोध जताते हुए कहा कि अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री से स्थानीय दवा दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।