मांट: विधायक को इमरती बनाते देख जुटी भीड़, सोशल मीडिया पर वीडियो हुए वायरल
Mat, Mathura | Sep 25, 2026 मांट क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेश चौधरी अक्सर ऐसा कुछ नया करने का प्रयास करते हैं, कि सोशल मीडिया पर छा जाते हैं, विधायक खुद देहात के गाँव से हैं, तो वह जमीन से जुड़े कामों को करने में कोई शर्म महसूस नहीं करते, शुक्रवार की शाम को वह क्षेत्र में भ्रमण पर थे, कि अचानक कस्बा मांट में देवेंद्र हलवाई की दुकान के सामने उनका काफिला रुका,