सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेक्टर धनेगांव में स्वच्छता अभियान एवं संगोष्ठी आयोजित
==================================
महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद बिछुआ द्वारा सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ स्वच्छता अभियान एवं संगोष्ठी के आयोजन के साथ किया गया। जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक श्री दीपक गेडाम के मार्गदर्शन में विकासखंड बिछुआ के सेक्टर धनेगांव में नवांकुर संस्था ग्राम कल्याण सेवा समिति सोनपुर एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति धनेगांव द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महात्मा गांधी जी के ग्राम स्वराज के स्वप्न को साकार करने के उद्देश्य से स्वच्छता ही सेवा संकल्प कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्था के सचिव श्री हरिश्चन्द्र चौधरी, सरपंच एवं सचिव द्वारा महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी गई। परामर्शदाता श्री योगेश बोपते द्वारा सेवा संकल्प अभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान करने के साथ ही ग्राम स्वराज के संबंध में जानकारी दी गई। इसके बाद ग्राम पंचायत एवं मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने सामुदायिक रूप से सहभागिता करते हुए स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। कार्यक्रम में प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष, सचिव श्री सेवकराम केवटे, शीला जी, श्री शांताराम, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता तथा सीएमसीएलडीपी के एमएसडब्ल्यू व बीएसडब्ल्यू के विद्यार्थी उपस्थित थे।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh