सेवा संकल्प अभियान 2026: जुन्नारदेव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
==============================
सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जनजागरूकता की भावना से जिले के विकासखंड जुन्नारदेव में आज नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं विभिन्न शासकीय सेवाओं के प्रति जागरूक करना था।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों द्वारा रोचक एवं प्रभावशाली संवादों के जरिए योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में प्रस्तुत की गई। इससे उपस्थित नागरिकों को योजनाओं के लाभ एवं उनके उपयोग की प्रक्रिया समझने में सहायता मिली। कार्यक्रम के दौरान आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस प्रकार नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनसामान्य तक शासन की योजनाओं का संदेश पहुंचाने तथा जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का सार्थक प्रयास किया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
@Jansampark Madhya Pradesh