बिष्टुपुर स्थित टाटा मुख्य अस्पताल के मुख्य गेट पर एक महिला सफाई कर्मी रानी नायक मंगलवार को2:00 बजे अकेले धरने पर बैठी हैं। रानी नायक का कहना है कि वह पिछले 15 वर्षों से सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत थीं, लेकिन ठेका प्रतिष्ठान द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के उन्हें गैरकानूनी तरीके से हटा दिया गया। उन्होंने इस मामले की शिकायत श्रम विभाग में भी की हैं।