सुसनेर: सुसनेर में ईदगाह पर विशेष नमाज अदा कर मुस्लिम समाज ने मनाया ईद का पर्व, प्रशासन रहा तैनात
आज सोमवार को इतवारिया में स्थित ईदगाह स्थल पर मुस्लिम समाजजनों ने विशेष नमाज अदा कर हर्षोउल्लास से ईद का पर्व मनाया। यहा पर मुस्लिम समाजजनों द्वारा देश मे अमन चैन एवं खुशहाली की दुवा की मांगी गई। तो वही नायब तहसीलदार राजेश श्रीमाल, थाना प्रभारी गगन बादल भी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने भी पर्व की शुभकामना दी।