सुसनेर: जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नप सुसनेर ने बावड़ी व घाट की सुध, जल स्तर बढाने जन सहयोग की गई सफाई,
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शनिवार को नप सुसनेर के द्वारा जल स्तर बढ़ाने वार्ड 9 के नरबदिया नाला स्थित बावड़ी की जन सहयोग से सफाई का कार्य करवाया गया तथा मेला ग्राउंड स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर के पास कंठाल नदी पर स्थित घाट की सफाई एवं नदी के अंदर सफाई कार्य करवाया गया साथ ही ईदगाह स्थल पर भी साफ सफाई करवाई गई। इस अवसर पर सीएमओ ओपी नागर मोजूद रहे।