सुसनेर: राजगढ़ से 3 बार सांसद बनने के बाद सुसनेर विधानसभा में पहुंचे नागर, क्षेत्रवासियों की खुशहाली के लिये बगलामुखी की पूजा की
तीसरी बार राजगढ़ सीट से सांसद बनने के बाद आज रविवार को रोडमल नागर सुसनेर विधानसभा में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सोयत, सुसनेर और नलखेड़ा मण्डल में जगह-जगह कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर आमजन को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने की बात कही। इस दोरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर पहुंचकर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना को लेकर विशेष पूजा अर्चना भी की।