सुसनेर: ईद मुहर्रम व कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर सुसनेर पुलिस थाने पर प्रशासन ने ली शांति समिति की बैठक
ईद, मुहर्रम, कृष्ण जन्माष्टमी एवं आगामी त्योहारों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सभी त्योहारों को शांतिप्रिय तरीके से मनाने हेतु शुक्रवार की शाम को सुसनेर पुलिस थाने पर स्थानीय प्रशासन के द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें SDM मिलिंद ढोके, SDOP देवनारायण यादव, TI गगन बादल, CMO ओपी नागर ने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मानने की अपील की।