सुसनेर: इतवारीया के गंगादास मंदिर में महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ कि गई राधा कृष्ण की प्रतिमाओं की स्थापना
नगर के इतवारिया में स्थित गंगादास मंदिर में चल रहे 3 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन आज हो गया यहा पर महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ राधा कृष्ण की प्रतिमाएं सम्मान वेदी में विराजमान की गईं। महायज्ञ में श्रद्धालुओं के द्वारा विश्व शांति की मंगल कामनाओं के साथ आहुतियां दी गईं। मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होने पर महाआरती कर प्रसादी का भी आयोजन किया गया।